फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल व्यापारी हत्याकांड: शूटरों को हत्या के लिए दिए थे आठ-आठ हजार, कुरुक्षेत्र में किराए पर रहे थे बदमाश

Fri, 06 Oct 2023 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संजू कुमार, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल व्यापारी हत्याकांड के आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि व्यापारी की हत्या उन्होंने अंजनथली के पूर्व सरपंच बबली के बेटे सागर के कहने पर की है। जो कि विदेश में है। व्यापारी की हत्या से पहले शूटरों को आठ-आठ हजार रुपये खर्च के लिए दिए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापारी की हत्या में रिमांड पर चल रहे गोगी गैंग से जुड़े सोनीपत के दो बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। इन बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में शामिल आई-20 कार और दोनों से पांच हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर कुरुक्षेत्र के दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजीव और मुकेश है।

विज्ञापन


गैंग के दो और बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
राजीव अपने साथी काले के साथ मिलकर शराब का कारोबार करता है। इनका तीसरा साथी मनोज फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि व्यापारी की हत्या उन्होंने अंजनथली के पूर्व सरपंच बबली के बेटे सागर के कहने पर की है। जो कि विदेश में है। व्यापारी की हत्या से पहले शूटरों को आठ-आठ हजार रुपये खर्च के लिए दिए गए थे। इसके अलावा कार और हथियार भी मुहैय्या कराई गई थी। व्यापारी की हत्या में शामिल मनोज की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मनोज ने दुबई में रहने का बनाया बहाना, व्यापारी की कर दी हत्या
पुलिस ने बताया कि मनोज शातिर है। वह काफी समय पहले दुबई चला गया था। दुबई से कुछ समय पहले करनाल आ गया था मगर उसने अपने परिजनों को भी इसके बारे में नहीं बताया। सभी को यही पता था कि वह दुबई में है मगर क्षेत्र में साथियों के साथ छिपकर वारदात को अंजाम दे रहा था। कुरुक्षेत्र के शराब कारोबारी राजीव के पास मनोज रह रहा था। राजीव ने मनोज और दूसरे साथी मुकेश को दीदार नगर में किराए पर मकान दिलाया था। रहने का सारा खर्चा मुकेश को दिया गया था। संवाद
विज्ञापन


एसटीएफ ने पकड़े थे गोगी गैंग के चिराग और एक किशोर
बताते हैं कि एसटीएफ अंबाला ने गोगी गैंग के कुख्यात बदमाश सोनीपत के आदर्श नगर निवासी चिराग उर्फ अंशू उर्फ लाठी और किशोर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने बताया कि आरोपियों ने 24 सितंबर को करनाल के झंझाडी गांव में दुकान में बैठे 64 वर्षीय जयभगवान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। 29 गोलियां लगने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की हुई थी। इस वारदात के बाद विदेश में बैठे अंजनथली के पूर्व सरपंच के बेटे सागर चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर व्यापारी की हत्या कराने की जिम्मेदारी ली थी। जिसने खुद को दिल्ली के गोगी गैंग का सदस्य बताते हुए हत्या करने का एलान भी किया था। इस मामले में अब पकड़े गए दोनों बदमाशों से पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों का पता लगा रही है।

दांदूपुर के पिंटू हत्याकांड में आया था व्यापारी के परिवार का नाम
पुलिस को बताया कि दादूपुर के पिंटू की हत्या में उसका और भतीजे गोल्डी उर्फ कपूर व जयभगवान का नाम आने पर अंजनथली के नरेश ने गांव के ही अपने साथी सुनील उर्फ लीला, मुंदडी निवासी राहुल, सोनू और अंजनथली के लवप्रीत और अन्य लोगों ने मिलकर दुकान पर धर्मबीर और भाई जयभगवान और भतीजे गोल्डी पर गोलियां चलाई थी। इस मामले में धर्मबीर के भाई जयभगवान ने आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में 27 दिसंबर 2019 को केस दर्ज कराया था। इसमें ंशिकायतकर्ता जयभगवान मुख्य गवाह था।

जांच अधिकारी के अनुसार
व्यापारी की हत्या करने वाले गोगी गैंग के दो आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद जेल भेज दिया गया। रिमांड पर लेने के बाद आई-20 कार और कुछ नकदी बरामद की गई। इसके अलावा गैंग के दो और हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। -मोहनलाल, प्रभारी सीआईए-टू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें