फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम के आठ अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम में रविवार को गणतंत्र दिवस मनाया गया। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय धुन पर सभी ने खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दिया। अग्निशमन कर्मचारियों ने संक्षिप्त परेड का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियां जोरों पर हैं। तमाम नागरिक शहर को टॉप 10 में आने के लिए तत्परता से सहयोग दें। उन्होंने श्रेष्ठ कार्य करने वाले निगम के आठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अंकुश पराशर, सचिव बल सिंह, सहायक मनोज मान, फूसगढ़ गोशाला के केयर टेकर रोशन लाल, लिपिक अमोल शर्मा, राकेश व सुनीता तथा सफाई सुपरवाइजर तेजपाल शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें