फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सफाई व्यवस्था जांचेगी पर्यावरण समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पर्यावरण संरक्षण समिति की मासिक बैठक सोमवार को सेक्टर-13 के आर्य समाज मंदिर में हुई। अध्यक्ष ने समिति में नए सदस्यों डॉ. वीके शर्मा व सुरेश खन्ना एडवोकेट का परिचय करवाया गया। राष्ट्रीय गान के बाद अध्यक्ष द्वारा सभा में बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि आगामी पौधरोपण सीजन में डिमांड अनुसार सूची बनाई जानी है ताकि वन विभाग से पौधों का प्रबंध किया जा सके। सभा सदस्यों की राय के अनुसार पौधों की डिमांड की सूची बनाई गई। समिति चीफ पैट्रन कंवल भसीन द्वारा सभा में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए पर्यावरण स्वच्छ हरियाणा नामक मैगजीन छपवा कर स्कूलों में और लोगों को बांटने का प्रस्ताव रखा गया, जोकि सर्वसम्मति से पास किया गया। सदस्यों ने बताया कि लोग घरों में पानी का पाइप लगाकर गाड़ियों की धुलाई करते हैं जिससे पीने के पानी की बर्बादी हो रही है। इसके लिए प्रशासन से मांग की जाती है कि अधिकारी इसको मौके पर चैक करके बंद करवाएं। इस अवसर पर डॉ. लाजपत राय चौधरी, चीफ पैट्रन कंवल भसीन, पैट्रन ओम प्रकाश सचदेवा, प्रधान एसडी अरोड़ा, डॉ. वीके शर्मा, एडवोकेट सुरेश खन्ना, कोर्डिनेटर अनिल अरोड़ा, डॉ. पुष्पा सिन्हा, सरोज कथूरिया, मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें