फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आठ नए सीएनजी स्टेशन खुलेंगे, हर मुख्य मार्ग पर मिलेगी गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
- असंध, इंद्री, जुंडला, निसिंग का होगा पहला स्टेशन, तीन पंप राष्ट्रीय राजमार्ग पर होंगे शुरू
विज्ञापन

- चार स्टेशनों पर पाइप व अन्य चार पर गाड़ी से होगी गैस की आपूर्ति, बढ़ेगी सुविधा
गगन तलवार
करनाल। सीएनजी चलित वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। जिले में आठ और सीएनजी स्टेशन खुलने जा रहे हैं। इनके खुलने से शहर को जोड़ने वाले जिले के हर मुख्य मार्ग पर वाहन चालकों को सीएनजी मिल सकेगी। इसके अलावा वर्तमान में चल रहे सीएनजी स्टेशनों का भी दबाव कम होगा।
नए आठ स्टेशनों में से पांच स्टेशन स्टेट हाईवे पर होंगे, जोकि उपमंडल या ग्रामीण स्तर पर स्थापित किए जाएंगे। इनमें इंद्री, असंध, जुंडला, निसिंग और बस्तली क्षेत्र का पहला सीएनजी स्टेशन होगा। जबकि तीन स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर खुलेंगे। आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) की ओर से नए स्टेशन बनने से यमुनानगर, असंध, जींद और कैथल की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को उनके मार्ग पर ही सीएनजी मिल सकेगी। अभी इस मार्ग पर जाने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग के पंप से सीएनजी गैस डलवाते हैं, जहां हर समय गैस डलवाने के लिए वाहनों की कतार लगी रहती है।
विज्ञापन

नए खुलने वाले इन स्टेशनों पर चार जगह पाइप से ऑनलाइन यानी 24 घंटे गैस की आपूर्ति होगी। जबकि चार स्टेशनों पर गाड़ी द्वारा ऑफलाइन गैस आपूर्ति करते हुए वाहन चालकों को दी जाएगी। करनाल जिले में वर्तमान में 22 सीएनजी स्टेशन चल रहे हैं। जहां से रोजाना करीब 80 हजार किलो गैस की आपूर्ति होती है। वहीं जिले में वाणिज्यिक मिलाकर करीब एक लाख वाहनों की संख्या सीएनजी चलित है।

यहां खुलेंगे नए स्टेशन
असंध शहर में, निसिंग और बस्तली मुख्य मार्ग पर, जुंडला, इंद्री में यमुनानगर रोड पर सीएनजी स्टेशन शुरू होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मधुबन, तरावड़ी और शामगढ़ में सीएनजी स्टेशन शुरू किया जाएगा। वर्तमान में असंध रोड, निसिंग रोड और इंद्री रोड पर कोई भी सीएनजी स्टेशन नहीं है। यहां के लोगों के लिए नए स्टेशन काफी सुविधाजनक साबित होंगे।

10 गाड़ियों से हो रही आपूर्ति
वर्तमान में मेरठ रोड पर नगला गांव के पास, कैथल रोड पर जिला जेल के पास, शहर में सेक्टर-9 और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कोहंड, घरौंडा, बलड़ी चौक, उचानी व समानाबाहू में कुल 22 सीएनजी स्टेशन चल रहे हैं। तरावड़ी और समानाबाहू को छोड़कर अन्य सभी जगह पाइप के जरिए सीएनजी की आपूर्ति दी जा रही है। इन दोनों स्टेशनों के लिए 10 गाड़ियों को रिजर्व किया गया है। तरावड़ी, इंद्री और असंध को छोड़कर अन्य जगह ऑनलाइन गैस आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


नए वित्त सत्र में होंगे स्टेशन शुरू
नए स्टेशन खुलने से जिले में सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी। नए वित्त सत्र यानी अप्रैल माह में इन आठ स्टेशनों को शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। - अंकुश जैन, क्षेत्रीय प्रभारी, इंद्रप्रस्त गैस लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें