इंद्री। फूसगढ़ गांव से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवती के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फूसगढ़ निवासी उधम सिंह ने बताया है कि 12 फरवरी को उसकी लड़की सृष्टि घर से स्कूटी व हीरे की अंगूठी लेकर लापता हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद