फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पंचों ने कहा, सीएम के सामने देंगे सामूहिक इस्तीफा

Wed, 09 Jul 2014 11:28 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निगदू की महिला सरपंच के खिलाफ गांव के आठ पंचों ने मोर्चा खोल दिया है। सभी आठों पंचों ने कहा सरपंच ने गांव में लाखों के गबन कर रखे हैं। कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों की मिलीभगत से सारा खेल चल रहा है। अब 13 जुलाई को असंध में सीएम को आठों पंच अपना सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे।

इस्तीफा देने वाले पंचों में रामपाल, रामदिया, ममता, सिंदरकौर, मीहंद्रो, धूमसिंह, गुड्डी व गुलशन शामिल हैं। गौरतलब है ग्राम पंचायत में कुल 15 पंच हैं। इनमें एक महिला सरपंच भी शामिल है।

सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले पंचों ने बताया कि वे डीसी कार्यालय में भी इस संबध में लिखित सूचना दे चुके हैं। सरपंच के खिलाफ एसडीएम के पास दो जांच लंबित है।
विज्ञापन


बीडीपीओ कार्यालय में 15 जांच लंबित है। मृतकों की पेंशन के मामले में चार मामलों की जांच थाना बुटाना में पेंडिंग है। इसके अलावा भी कई मामले हैं। वे अधिकारियों को बार-बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। कोई मीटिंग नहीं बुलाई गई।

पंचों ने कहा कि सरपंच ने जानबूझकर रिकॉर्ड गायब किया है। रिकॉर्ड गुम होने की शिकायत पुलिस को कर दी है। पूरा खेल लाखों रुपये के गबन पर पर्दा डालने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


अब उनके पास कोई चारा नहीं है। महिला सरपंच सस्पेंड भी हो चुकी है। मिलिभगत से कार्रवाई नहीं हो रही है। वह सामूहिक इस्तीफा देकर ही रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें