संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्णनगरी के आठ युवा एथलीटों का हरियाणा स्टेट किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। यह सभी आठ एथलीट उचाना गांव के है, जो सोनीपत में आयोजित दूसरी हरियाणा स्टेट किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 13 व 14 दिसंबर को सोनीपत के सर छोटूराम आर्य कॉलेज में आयोजित होगी। इसमें प्रदेशभर से आठ, 10 व 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। इसमें पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें 50, 60, 80, 100 और 200 मीटर दौड़, 50 और 80 मीटर बाधा दौड़, भाला फेंक, 4x100 रिले रेस व 4x100 मिक्स्ड रिले दौड़ के मुकाबले होंगे। संवाद