फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई आई काम, मिला चौधर का इनाम

Mon, 25 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बचपन में आठवीं तक की पढ़ाई करना सुषमा के लिए वरदान साबित हुआ है। गांव अबदुल्लापुर के लोगों ने अब उसे सर्वसम्मति से सरपंच चुन लिया है। बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली सुषमा के पति एक ढाबे में वेटर का काम करते हैं। वहीं, सुषमा को भी कभी घरेलू कार्यों से फुरसत नहीं मिली है, लेकिन बचपन के आठ सालों की पढ़ाई ने उसे गांव की सरपंच बना दिया है।
विज्ञापन

680 मतदाताओं वाले गांव अबदुल्लापुर में इस बार सरपंच का पद एससी श्रेणी में महिलाओं के लिए आरक्षित था। पूरे गांव में एससी श्रेणी से कोई भी महिला पढ़ी लिखी नहीं है। ऐसे में सुषमा द्वारा बचपन की आठ साल की पढ़ाई ने उसे गांव का सरपंच बना दिया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने भी पूरे गांव की सरकार को ही सर्वसम्मति से चुन लिया है। अब आठवीं पास सुषमा गांव की सरपंच बनी हैं तथा इसके साथ ही कमलेश, पूजा, देवी, बलविंद्र कौर, ऋषिपाल व रामचंद्र को सर्वसम्मति से गांव का पंच चुना गया है।
कभी नहीं सोचा था सरपंच बनूंगी : सुषमा
नवनियुक्त सरपंच सुषमा ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह इस गांव की सरपंच बन जाएगी। गांव के लोगों ने जिस विश्वास के साथ उसे यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह हर कीमत पर उसे निभाने का प्रयास करेंगी। उसका कहना है कि वह गांव की हर समस्या से भली भांति परिचित है। इन पांच सालों के कार्यकाल में वह गांव की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें