फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट 2019: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराई तो रुकेगा रिजल्ट, पढ़ें- हर जिले में कहां बने केंद्र

Sun, 29 Dec 2019 03:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा नवंबर-2019 की परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम जानने से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करानी होगी। यदि कोई बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से चूका तो बोर्ड की ओर से उसका परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन


30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगी। इसके लिए सभी 22 जिलों में केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिन अभ्यार्थियों की वेरिफिकेशन होनी है, उनकी सूची बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर जारी की गई है। केवल सूची में दिए गए अनुक्रमांक वाले परीक्षार्थियों द्वारा ही यह प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। इन परीक्षार्थियों को इनके पंजीकृत मोबाइल फोन पर भी वेरिफिकेशन के लिए मैसेज भेजे गए हैं।

कई अभ्यार्थियों के मिस मैच हुए थे निशान
16 व 17 नवंबर को एचटेट लेवल-3, 2 और 1 की परीक्षा में सभी जिलों में आयोजित हुई थी। तीनों परीक्षा में कुल 284058 में से 259155 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। कई जगह बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हो पाई थी तो कई अभ्यर्थियों का किन्हीं कारणों से अंगूठे के निशान मैच नहीं हुए थे।
विज्ञापन


विशेष परिस्थितियों में किसी भी केंद्र पर करवा सकते हैं वेरिफिकेशन
बोर्ड की ओर से सभी जिलों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए विशेष तौर पर केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा बोर्ड मुख्यालय भिवानी में भी वेरिफिकेशन प्रक्रिया 5 जनवरी 2020 तक चलेगी। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी किसी भी केंद्र पर व दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिले के केंद्रों में जाकर अपनी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूर्ण करवा सकता है।

इस जिले में यहां बनाया गया है केंद्र
  • अंबाला : पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला शहर
  • भिवानी : अध्यापक भवन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कैंपस
  • फरीदाबाद : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सेक्टर-16
  • फतेहाबाद : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
  • गुरुग्राम : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक बस स्टैंड
  • हिसार : जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
  • झज्जर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
  • जींद : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
  • करनाल : डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के)
  • कैथल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन

  • कुरुक्षेत्र : एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
  • महेंद्रगढ़ : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल
  • पंचकूला : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15
  • पानीपत : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड
  • रेवाड़ी : हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन
  • रोहतक : वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक रेलवे स्टेशन
  • सिरसा : आरएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
  • सोनीपत : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन
  • यमुनानगर : एमएलएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
  • नूंह : हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह
  • पलवल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय(बाल)
  • चरखी दादरी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
भिवानी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम है, यदि वे तय समय में अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराते तो उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। करनाल में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केंद्र स्थापित किया गया है। -रविन्द्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें