फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में मिलेगी ईसीजी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा निजी अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। उप-मंडल नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को अब 24 घंटे ईसीजी की सुविधा मिलेगी। ऐसे में आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों व करनाल के नागरिक अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उप-मंडल नागरिक अस्पताल, असंध के एसएमओ डॉ. सूबे सिंह ने बताया कि उप-मंडल नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे ईसीजी की सुविधा दी जाएगी। 24 घंटे सुविधा देने के लिए स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी गई है। जिससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जरूरत के अनुसार डॉक्टर के परामर्श पर ईसीजी हो सकेंगी। यह सुविधा इमरजेंसी के कमरा नंबर- छह में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले यह सुविधा सिर्फ ओपीडी के समय पर दी जा रही थी। ओपीडी के कमरा नंबर 19 में ओपीडी में आने वाले और आईपीडी में दाखिल मरीजों की ईसीजी होगी। विदित हो कि ईसीजी रिपोर्ट का प्रयोग दिल की धड़कन जांचने के लिए किया जाता है। ऐसे में घायलों की दिल की धड़कन की जांच के लिए ईसीजी की जरूरत पड़ती है। वहीं इसके लिए पहले मरीजों को निजी अस्पतालों जेब ढीली कर ईसीजी की सुविधा लेनी पड़ती थी लेकिन अब मरीजों की सुविधा के लिए उप-मंडल नागरिक अस्पताल में 24 घंटे ईसीजी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें