फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मारपीट कर छीनी बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। राहड़ा गांव में पूर्व दिव्यांग फौजी के साथ मारपीट कर बालियां छीनने का मामला सामने आया है। इस वारदात को गांव के ही एक युवक ने अंजाम दिया है। राहड़ा गांव निवासी जोनी राणा ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 फरवरी की सुबह 10 बजे गांव के ओम शांति मंदिर में जा रहा था। उसी दौरान गांव के ही विक्की ने उसके साथ मारपीट कर कान से सोने की बाली छीन ली और फरार हो गया। जिसके बाद उसके कान से खून बहने लगा तो उसने सरकारी अस्पताल असंध में जाकर इलाज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें