फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ई-लाइब्रेरी का सामान खराब, विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। फाजिलपुर गांव में ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा कागजों में सिमट कर रह गई है। इस लाइब्रेरी के लिए आया सामान देखभाल न होने के कारण खराब हो रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। मेमपाल व संजीव ने बताया कि सरकार की ओर से कुछ महीनों पहले गांव में ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की गई थी और इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई थी। गांव की पंचायत ने इसके लिए जगह दे दी थी।
विज्ञापन

इस लाइब्रेरी के लिए लगभग एक साल पहले फर्नीचर आ गया था, लेकिन अभी तक न तो किताबें आई हैं और न कोई कंप्यूटर। इनके अभाव में यह लाइब्रेरी आज तक नहीं पूरी बन पाई है। बच्चों को पढ़ने के लिए शहर में जाना पड़ रहा है। गांववासियों ने बताया कि इस लाइब्रेरी में बिजली, पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालय में गंदगी फैली हुई है और कोई देख रेख की व्यवस्था न होने के कारण प्रांगण में में घास उग गई है। कई बार अधिकारियों को इस बारे में शिकायत भी की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांववासियों ने मांग की कि प्रशासन इस ओर ध्यान दें और लाइब्रेरी का कार्य शीघ्र पूरा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें