फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डंपर ने ट्रॉली और बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ा आरोपी का डंपर। पुलिस
विज्ञापन
- मदद के लिए रुका था बाइक सवार, सढौरा-दौसड़का मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। सढौरा-दौसड़का मार्ग पर गांव बिंजलपुर के पास शुक्रवार रात मिट्टी से लदे डंपर ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप की ट्रॉली और मदद के लिए रुके एक बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप चालक गुरमेल सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई जबकि लवप्रीत सिंह, रंजीत सिंह व रवि कुमार घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के पटियाला जिले के गांव दयागढ़ निवासी लवप्रीत सिंह ने बताया कि वह फास्ट फूड का काम करते हैं। वह अपने साथियों रंजीत सिंह, सतनाम सिंह और गुरमेल सिंह के साथ गुरमेल की पिकअप गाड़ी लेकर पौंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) से फास्ट फूड की ट्रॉली लेने गए थे। शुक्रवार रात करीब सवा बारह बजे जब वे लौट रहे थे, तो बिंजलपुर के पास उनकी पिकअप के पीछे लगी ट्रॉली पलट गई। गुरमेल ने गाड़ी रोककर ट्रॉली को अलग किया और वे सभी उसे सीधा करने लगे। इसी बीच वहां से गुजर रहा बुलेट बाइक सवार रवि कुमार भी उनकी मदद के लिए रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद डंपर छोड़कर भागा चालक
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तभी सढौरा की तरफ से मिट्टी से लदा एक डंपर, जिस पर सैणी अर्थ मूवर लिखा था, अत्यंत लापरवाही और तेज रफ्तार से आया। डंपर ने ट्रॉली सीधी कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों लोग दूर जा गिरे। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और मुलाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एमएम अस्पताल मुलाना में भर्ती कराया।

घटना स्थल पर खड़ा आरोपी का डंपर। पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें