फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सोम में उफान से आदिबद्री में पुराने पुल के ऊपर पहुंचा पानी

Sat, 09 Aug 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
आदिबद्री में पुराने पुल के ऊपर से बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। पहाड़ों में हुई मूसलाधार बारिश से शुक्रवार को सोम नदी में उफान आ गया। उफान इतना ज्यादा था कि आदिबद्री में सोम नदी के ऊपर बने पुराने पुल के ऊपर से भी पानी बहने लगा। एक बार तो लोग पानी को देख कर डर गए।
खानूवाला व चिंतपुर के लोग सूचना मिलते ही नदी के किनारे देखने पहुंच गए। जब तक नदी का पानी कम नहीं हुआ तब तक नदी के पास लगते गांवों के लोगों की चिंता बनी रही। हालांकि पानी की वजह से कहीं ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। खानूवाला के लोगों को अर्जुन माजरा गांव के पास से नदी में ज्यादा पानी आने की सूचना मिली। चिंतपुर में नदी के किनारे पर सिंचाई विभाग की तरफ से लगाए गए मिट्टी के कट्टों को लेकर लोगों में चिंता बनी रही। लेकिन अस्थाई तौर पर बनाई गई इस पटरी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सिंचाई विभाग के एक्सईएन विनोद कुमार ने बताया कि कैचमेंट एरिया में बरसात होने से नदी में ज्यादा पानी आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोम नदी की क्षमता 10 हजार क्यूसेक है, लेकिन पानी 14 हजार क्यूसेक से ज्यादा आया है। विभाग पूरी तरह सतर्क है और नदी किनारों पर नजर बनाए हुए है। हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं। वहीं हथिनीकुंड बैराज पर शुक्रवार तड़के तीन बजे 31,544 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं शाम को आठ बजे यमुना में 21,034 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।

आदिबद्री में पुराने पुल के ऊपर से बहता पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें