फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फीडरों पर मरम्मत होने से आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

Sat, 21 Jun 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

करनाल। बिजली निगम के 33 केवी सब स्टेशन जाटों गेट से चलने वाले 11 केवी सेक्टर 16 फीडर पर तकनीकी सुधार (मेंटेनेंस कार्य) के चलते शहर की की सप्लाई सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इस कारण से सेक्टर 16, कुछ क्षेत्र मंगल कॉलोनी पार्ट दो की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
वहीं 33 केवी सब स्टेशन रामनगर से चलने वाले 11केवी प्रेम नगर फीडर पर तकनीकी सुधार के चलते सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रेम नगर, गांधीनगर, शांति नगर, कृष्णा नगर एवं एकता कॉलोनी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी रामनगर सबडिवीजन व सब अर्बन सब डिवीजन ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उपमंडल अधिकारी मॉडल टाउन ने बताया कि 11 केवी बीरू कॉलोनी, सेक्टर आठ पार्ट दो फीडर के बंद होने से सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली बाधित रहेगी। 25 केवीए टीएफ गुरुद्वारा साहिब व 200 केवीए टीएफ नजदीक सेक्टर आठ के स्थानांतरण के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण से सेक्टर 32 और सेक्टर आठ पार्ट एक का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें