फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला की हत्या, पति-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनक/करनाल। सालभर पुरानी रंजिश के चलते बुधवार की शाम मूनक थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में पड़ोसी ने ही अपने साथियों के साथ एक परिवार पर हमला कर दिया। सरेआम घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिसमें एक अधेड़ महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि मानपुरा गांव में शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक ताबड़तोड़ चली गोलियों की आवाज से खलबली मच गई। साथ ही चीखपुकार वातावरण में गूंजी तो लोग दलबीर के घर की ओर दौड़ पड़े। यहां का नजारा देखकर दहशत में आ गए। दलवीर, उसकी पत्नी सुमित्रा और बेटा सचिन रक्तरंजित होकर तड़प रहे थे। डॉयल 112 पर सूचना दी गई तो मुनक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताते हैं कि घायल सचिन एक वर्ष पहले बुलेट से पटाखे बजा रहा था। इस बात को लेकर उनका पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की ही रंजिश दोनों परिवारों में थी। दोनों ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी, जो अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है। संभवत: इसी रंजिश के तहत बुधवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आए सात आठ आरोपियों ने दलबीर के घर में घुसकर पहले तो परिवार के लोगों से मारपीट की और फिर गोलियां चला दीं। आरोपियों ने आठ से दस राउंड फायर किए। गोली लगने से सचिन, उसका पिता दलबीर व मां सुमित्रा घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। वहां इलाज के दौरान महिला सुमित्रा (45) की मौत हो गई। गोली महिला की छाती में लगी थी। घायल दोनों व्यक्तियों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा। सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज में सिविल लाइन थाना पुलिस भी पहुंची। वही मौके पर रात को ही एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन





बॉक्स

गांव में बना तनाव का माहौल

इस वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। मुनक थाना पुलिस सहित अन्य पुलिस कर्मचारी गांव में तैनात हो गए। वहीं दूसरी और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चारों ओर नाकाबंदी कर दी। सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची।



वर्जन।
- मानपुरा गांव में पुराने रंजिश के चलते गोली चलने का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, दो अन्य घायल हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है, शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते हैं कि दोनों परिवारों में बुलेट बाइक से पटाके छोड़ने को लेकर सालभर पहले विवाद हो गया था, दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी, मुकदमा अभी कोर्ट में विचाराधीन है। मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

- गंगाराम पुनिया, पुलिस अधीक्षक करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें