फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डीटीपी ने चार अवैध काॅलोनियों में की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को शहर में चार अवैध काॅलोनियों पर कार्रवाई की। पहली अवैध कॉलोनी लगभग तीन एकड़ जमीन पर जीटी रोड पर राहुल हुन्डई शोरूम के पास काटी जा रही थी। डीटीपी की टीम ने सभी सीवरेज नेटवर्क समेत कच्ची और पक्की सड़कों को उखाड़ दिया।
दूसरी कार्रवाई नमस्ते चौके पास चार एकड़ में काटी जा रही कॉलोनी में की गई। टीम ने सभी कच्ची, पक्की सड़कों को उखाड़ा और सीवरेज नेटवर्क ध्वस्त कर दिया। तीसरी कार्रवाई बजीदा रोड पर सेंट्रल वेयरहाउस के पासा करीब छह एकड़ जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी में और चौथी कार्रवाई सेक्टर-16 में आंबेडकर भवन के पास करीब 2.5 एकड़ जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की गई। डीटीपी टीम ने सभी पक्की सड़कों, सीवर नेटवर्क और डीपीसी को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना सिटी पुलिस की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ विभाग की लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वाले की लगातार एफआईआर भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें