इंद्री। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को पुलिस बल के सहयोग से इंद्री अर्बन एरिया में स्थित लगभग 3.5 एकड़ में फैली एक अवैध काॅलोनी में कच्ची सड़कों सहित अवैध ढांचे ध्वस्त किए।
जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि यह अवैध कालोनी गांव गुडा के अनाज मंडी के पास स्थित थी। उन्होंने बताया कि अवैध काॅलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग डीलरों के झांसे में न आएं और केवल वैध अधिसूचित काॅलोनियों में ही प्लॉट खरीदकर अपना घर बनवाएं। साथ ही डीलरों से आग्रह किया गया है कि वे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग हरियाणा चंडीगढ़ से आवश्यक लाइसेंस लेकर ही काॅलोनी विकसित करें, ताकि खरीदारों को कानूनी सुरक्षा व सुविधा मिल सके।