करनाल। जिला योजनाकार की टीम ने बुधवार को एक अवैध कॉलोनी, फैक्टरी और ढाबे में निर्माण ध्वस्त किए। सबसे पहले तरावड़ी में अजंनथली गांव के पास गोगामेड़ी के सामने करीब ढाई एकड़ जमीन में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में निर्माण ध्वस्त किए। सभी डीपीसी और कच्ची सड़कों को उखाड़ा।
इसके बाद नेशनल हाईवे पर रायपुर गांव के पास अवैध फैक्टरी में निर्माण ध्वस्त किए। इसके बाद टीम ने नेशनल हाईवे पर ही समाना बाहू गांव के पास कार्रवाई की। अवैध ढाबे को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका सचिव तरावड़ी और थाना बुटाना से पुलिस बल साथ रहा। जिला योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ डीटीपी विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।