फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशा तस्कर दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इच्छनपुर रोड पर अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी जसपाल सिंह को सीआईए असंध की टीम कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। सीआईए असंध टीम के इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने तीन अगस्त को गांव डाचर से इच्छनपुर रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी जसपाल निवासी डाचर को गिरफ्तार किया था। आरोपी से 2.870 किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी। निसिंग थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हापुड़ से यह अफीम लेकर आया था। इसके बाद सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने अपने एक साथी के नाम का खुलासा किया है। आरोपी तो हापुड़ लेकर जाया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जिसमें आरोपी जमानत पर था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें