फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशे के आदी पति ने पत्नी और आठ साल की बेटी पर चाकू से किए 10 वार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुंह, गर्दन, हाथ और पेट पर मारी गंभीर चोटें, बच्ची की पीठ पर गोदा
विज्ञापन

- नशे की लत पूरी करने के लिए बेच दी साढ़े चार एकड़ जमीन
- अब पत्नी के नाम बची डेढ़ एकड़ जमीन को बेचने का बना रहा था दबाव
- इसी विवाद में मायके आकर रहने लगी थी पीड़िता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नशे के आदी पति ने जमीन विवाद में पत्नी और आठ साल की बच्ची पर चाकू से 10 वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी के मुंह, गर्दन, हाथ और पेट पर चाकू मारे गए जबकि बेटी की पीठ पर वार किए। दोनों मदद के लिए चिल्लाई तो आसपास के लोगो ने उन्हें आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

कुराली गांव निवासी पीड़िता दविंद्र कौर (35) ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले पटियाला के गांव ड्रोली में गुरविंद्र के साथ हुई थी। वह नशे का आदी था और शराब के अलावा इंजेक्शन आदि का नशा करता था। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने साढ़े चार एकड़ जमीन बेच दी। अब दविंद्र के नाम पर बची डेढ़ एकड़ जमीन को बेचने के लिए दबाव बनाने लगा। इसी विवाद के चलते वह अपनी आठ साल की बेटी के साथ मायके कुराली में आकर रहने लगी। यहां दविंद्र एक संस्था की रंबा ब्रांच में बच्चों काे पढ़ाती थी। बच्ची भी उसी स्कूल में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को वह अपनी आठ साल की बेटी ब्रहालीन के साथ गांव की पटरी से जा रही थी तो आरोपी रास्ते में घात लगाए बैठा था। उन्हें देखते ही उसने चाकू से मां-बेटी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। थाना सदर प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पीड़िता के बयानों पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें