फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धूल भरी आंधी संग बूंदाबांदी, अब रातें भी तपेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह से सूर्य की तपिश ने बेहाल कर दिया। दोपहरी तपी तो शनिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जो 25.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम को चार बजे धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान किया लेकिन इसी दौरान हुई हल्की बूंदाबांदी ने कुछ राहत दी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 14 जून तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना है, हालांकि दिन के समय गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी लेकिन रात में गर्मी और बढ़ सकती है। पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। बिजली के कट भी काफी लंबे हो गए हैं। आलम ये है कि कई स्थानों पर छह से सात घंटे के भी कट लग रहे हैं, जिससे इन्वर्टर भी काम छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। कई लोगों को तो रात भी जाग कर गुजारनी पड़ रही है। भीषण गर्मी से सर्वाधिक प्रभाव बाजारों पर पड़ रहा है। शहर के लोग तो शाम को खरीदारी करने पहुंचते हैं लेकिन दूरदराज के लोग आवश्यक खरीदारी के लिए ही बाजार पहुंच पाते हैं। दोपहर को बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की जिला कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकों के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ के आया है, उसके आंशिक प्रभाव से ही मौसम में बदलाव दिख रहा है। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी भी इसी नतीजा है। जिले में 14 जून तक मौसम में बदलाव रह सकता है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 11 से 14 जून के बीच दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो सकता है, जिससे रात्रिकालीन गर्मी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें