फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्राॅला और कार की टक्कर में घायल चालकों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/इंद्री।
विज्ञापन

इंद्री से लाड़वा जाने वाली सड़क पर खानपुर गांव के पास शनिवार रात को हुए हादसे में घायल खेड़ी मानसिंह गांव निवासी यशविन (20) और यूपी के आजमगढ़ के गांव लुचई निवासी ट्राॅला चालक रामप्रसाद (33) की रविवार को मौत हो गई। अनियंत्रित कार की ट्रॉला से हुई टक्कर में तीन लोग घायल हुए थे। तीसरे घायल हिमांशु की हालत गंभीर होने पर दिल्ली एम्स ले जाया गया है।
इंद्री थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ट्राॅला चालक का शव परिजन को सौंप दिया है। यशविन का शव फिलहाल शवगृह में रखवाया गया है। यशविन के पिता नरेंद्र की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बड़ी बहन सलोनी तीन दिन पहले ही कनाड़ा गई है। बहन के भारत लौटने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

शनिवार देर रात को लाड़वा की ओर से आ रही कार अंनियंत्रित होने के बाद डिवाइड से टकराने के बाद सामने से आ रहे ट्राॅला से टकराई थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के साथ-साथ ट्राॅला का केबिन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। कार चालक यशविन, उनका दोस्त हिमांशु और ट्राॅला चालक रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों का इलाज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल में चल रहा था। शनिवार देर रात को इलाज के दौरान यशविन और रामप्रसाद ने दम तोड़ दिया। हालत गंभीर होने पर हिमांशु को परिजन उनको ऑल इंडिया मेडिकल (एम्स) दिल्ली ले गए।
-

कार में बुरी तरह से फंसे रहे दोनों दोस्त

हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार सवार दोनों दोस्त यशविन और हिमांशु अंदर बुरी तरह फंसे से हुए थे। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। ट्राॅला चालक को भी ट्राॅला की खिड़की तोड़कर निकाला गया था।

-

तीन दिन पहले ही कनाडा गई थी बहन

यशविन के पिता नरेंद्र का कई साल पहले निधन हो चुका है। बड़ी बहन सलोनी तीन दिन पहले ही कनाडा गई थी। बूढ़ी मां घर में अकेली हैं। यशविन के मामा ने लाडवा में इमिग्रेशन का ऑफिस खोला हुआ है। यशविन उसी ऑफिस में काम करते थे। बीती रात को वह ऑफिस से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


-
हादसे में घायल कार सवार यशविन और ट्रक चालक रामप्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल हिमांशु को दिल्ली रेफर कर दिया है। पुलिस ने रामप्रसाद का शव परिजन को सौंप दिया है। यशविन के शव का पोस्टमार्टम उनकी बहन के कनाड़ा से आने के बाद होगा। पुलिस मामले में जांच कर रही है। -विपिन कुमार, थाना प्रभारी, इंद्री थाना

कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में जागरुकता यात्रा निकालते ट्रस्ट के सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें