फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैंटर में मिला चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के सेक्टर-4 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में वीरवार सुबह कैंटर के अंदर चालक का शव मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है।
वह रात को कैंटर में ही सो गया था। सुबह पिता रणधीर सिंह उसके लिए खाना लेकर पहुंचे तो फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला।
शक होने पर उन्होंने कैंटर की खिड़की खोलकर देखा तो बेटा अंदर मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र के अनुसार, मुकेश ने पिता को फोन कर खाना लेकर आने के लिए कहा था। रणधीर सिंह खाना लेकर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे, लेकिन बेटे ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने कैंटर की खिड़की खोलकर देखा तो मुकेश मृत मिला।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बेटे की किसी से रंजिश नहीं थी। वह कई वर्षों से ड्राइवरी कर रहा था और देर होने पर अक्सर कैंटर में ही सो जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें