फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ड्राइवर को कार से नीचे फेंका, टूटा पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मालिक ने कार चालक से अभद्रता कर पिटाई की और गाड़ी से हाईवे पर फेंक दिया। चालक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना 9 अगस्त की रात की है। मेडिकल और एक्सरे रिपोर्ट में चोट की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के जटवेड़ा गांव निवासी अगनीवेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली में रविंद्र गिल उर्फ परमजोत गिल की सिग्मा ऑटो सेल, खरड़-कुराली रोड के पास चालक का काम करते हैं। 9 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे वह करनाल गए थे। कार रविंद्र गिल चला रहे थे। एक बात पर उनसे कहासुनी हो गई। आरोप है कि उन्होंने अगनीवेश से गाली-गलौज की। थप्पड़ मारे। शिकायत के अनुसार, करनाल हाईवे पर रविंद्र ने कार रोक दी। अगनीवेश को कार से खींचकर नीचे फेंक दिया। इससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। सिविल अस्पताल करनाल में उनका उपचार हुआ।
सेक्टर-4 पुलिस चौकी ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रविंद्र गिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें