फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो बाइकों की भिड़ंत में चालक की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
- निजी स्कूल बस चलाता था मृतक, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कालरम गांव के समीप शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को वह अपनी बाइक पर कालरम में रिप्पर की मशीन का पता करने गया था। रात के 10 बजे जब पहल सिंह के खेत के पास पहुंचा तो कालरम की तरफ से एक मोटरसाइकिल चालक आ रहा था और दूसरा बाइक चालक कैरवाली गांव की तरफ से आ रहा था। उसने कालरम से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। दोनों मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गईं। जब वह उनके पास पहुंचा तो उनमें एक उसका भाई प्रदीप कुमार था। जिसे उस तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मारी थी। वह घायल अवस्था में अपने भाई को अस्पताल लेकर गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रवीण एक प्राइवेट स्कूल में बस चालक था। उसके तीन बच्चे हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें