फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रेत निकालते ट्रैक्टर के पलटने से टूटी चालक की गर्दन, माैत

Mon, 30 Mar 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे स्वयं
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित नगला फार्म के नजदीक रेत की खदान में रविवार को रेत निकालते समय ट्रैक्टर पलटने से शेखपुरा पुलिया निवासी चालक जगदीश उर्फ जग्गी (35) की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में जगदीश की गर्दन टूट गई थी।
पुलिस के अनुसार, शेखपुरा पुलिया निवासी जगदीश उर्फ जग्गी ट्रैक्टर चालक का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार दोपहर को वह नगला फार्म के पास रेत के खदान में ट्रैक्टर के पीछे लैंड लेवलर लगाकर रेत निकाल रहा था। इसी दाैरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया और वह नीचे दब गया। हादसे में उसकी गर्दन टूट गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे में चालक की माैत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जगदीश चार बेटियों का पिता था। अब परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें