जीटी रोड पर आईटीआई चौक के समीप ट्रक का टायर बदलते समय ट्रक चालक व हेल्पर को एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 26 मंडी गोविंदगढ़ पंजाब निवासी संदीप ने बताया कि 22 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह और उसके पिता गामा मदेशिया व हेल्पर इकराम मुदीम गोविंदगढ़ से माल लोड कर बिजनौर के लिए निकले थे। जब करनाल आईटीआई चौक से आगे अटल पार्क वाली पुलिया पर पहुंचे तो ट्रक मे पंचर हो गया। करीब 5 बजे सुबह वाहन साइड में लगाकर टायर बदल रहे थे। वह अंदर बैठा था और टायर मेरे पिता गामा मदेशिया व उनके साथ हेल्पर इकराम मुदीम बदल रहे थे। तभी तेज आवाज सुनाई दी। मैंने गाड़ी से निकलकर देखा तो मेरे पिता व इकराम मुदीम को टक्कर मार लगी थी जिसमें मेरे पिता की मौत हो गई।