संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। तीन दिवसीय 58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन अंबाला के छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में हुआ। यह प्रतियोगिता आठ से 10 अक्टूबर तक हुई। इसमें अंडर-19 आयु वर्ग की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में करनाल की प्रतिभाशाली तैराक दृष्टि खोखर ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है।
कोच कंवलजीत संधू ने बताया कि दृष्टि आदर्श स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है जो कि सेक्टर 32 के पास बीरू काॅलोनी की निवासी है। उन्होंने बताया कि दृष्टि की इस उपलब्धि से करनाल जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इसी वर्ष अगस्त माह में बैगलाैर में आयोजित आईसीएससी बोर्ड की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। दृष्टि ने अपनी इस उपलिब्ध का श्रेय अपने कोच, शिक्षकों और परिजनों को दिया है। उन्होंने दृष्टि को राष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।