वार्ड-3 में नालियां ओवरफ्लो, लोग परेशान
तरावड़ी। शहर के वार्ड-3 में बीते कुछ दिनों से नालियों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। दुर्गंध और कीचड़ के कारण क्षेत्र में रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं की गई, जिससे सड़क पर आए दिन जलभराव रहता है। यहां बीमारी बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने बताया कि प्रशासन को कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि नालियों की सफाई के लिए जल्द ही टीम भेजी जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद