फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसानों की नाराजगी के बाद शुरू हुई ड्रेन की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। बारिश शुरू होने के बावजूद निसिंग के डाचर रोड से करनाल-कैथल मार्ग तक घास-फूस से अटी ड्रेन की साफ सफाई न होने से नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष जताया। इसके बाद ड्रेन की सफाई का कार्य शुरू कराया जा सका। सिंचाई विभाग के जेई मोहित ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए विभाग की ओर से मशीन भेजकर ड्रेन में मिट्टी का लगा बंद खुलवाकर सफाई का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। इससे ड्रेन में जमा जलकुंभी मशीन की सहायता से निकाली जा रही है।जिससे अधिक पानी ड्रेन में जमा न हो सके। उन्होंने बताया कि विभाग के ठेकेदार को निर्देश दिए है कि ड्रेन की पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित की जाए। जिससे मौसम में तेज बारिश होने व पीछे से अधिक पानी आने के कारण किसानों के खेतों में जलभराव न हो। जलभराव के कारण किसानों की खड़ी फसल खराब हो जाती है। जलभराव की समस्या से किसानों को बचाने के लिए प्रभावी जल निकासी प्रणाली सुनिश्चित की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें