फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हैदराबाद की डॉ. विशा, मेघालय के किटबोक बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान बना चैपियन, आईसीएआर-अंतरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में चल रही आईसीएआर-अंतरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को अंतिम दिन भी क्रिकेट, फुटबॉल आदि कई मुकाबले हुए। जिसमें हैदराबाद संस्थान की महिला खिलाड़ी डॉ. विशा कुमारी व आईसीएआर बारापानी (मेघालय) के किटबोक जोसेफ बिरयनाग को पुरुष खिलाड़ी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान को समग्र चैंपियन घोषित किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
आईसीएआर-अंतरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता नौ सितंबर को शुरू हुई थी, जिसका मंगलवार को अंतिम दिन था। सुबह से खिलाड़ियों ने कई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन किया। दोपहर बाद एनडीआरआई करनाल के निदेशक डॉ.धीर सिंह की अध्यक्षता में समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी के पूर्व निदेशक एवं बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ.एसएल गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक डॉ.धीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के आईसीएआर के 49 संस्थानों के 520 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इसमें क्रिकेट, फुटबाॅल, दौड़ प्रतियोगिता, टेबल टेनिस, शतरंज आदि मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मतिष्क की कुंजी है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। मौके पर संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) डॉ.आशीष कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) डॉ.राजन शर्मा, संयुक्त निदेशक (प्रशासनिक) डॉ.बीडी फंसल, वित्त नियंत्रक एनके अरोड़ा, आयोजक सचिव डॉ.प्रदीप बेहरेव अन्य वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें