नवनियुक्त एडीसी डॉ. राहुल रईया।
करनाल। नवनियुक्त एडीसी आईएएस अधिकारी डॉ. राहुल रईया ने शुक्रवार को पदभार संभाला। डॉ. राहुल 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अब तक वे जिले में बतौर असंध के एसडीएम सेवाएं दे रहे थे। पदभार ग्रहण करने के बाद एडीसी ने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। सभी को तत्परता, पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ब्यूरो