बलराज को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी गुमनाम
इंद्री। ऑल इंडिया योगासन प्रतियोगिता में जिले के योग शिक्षक बलराज ने दो पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 21 मार्च तक सेक्टर-23, चंडीगढ़ में हुआ था, जिसमें पूरे भारत से लगभग 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में कलात्मक युग्म में स्वर्ण व पारंपरिक एकल में कांस्य पदक अपने नाम किया। बलराज के वापस लौटने पर खंड शिक्षा अधिकारी गुरनाम सिंह मंढ़ाण ने उन्हें सम्मानित किया। बलराज जिले के मुरादगढ़ गांव के निवासी हैं और ब्याना स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राध्यापक हैं। संवाद