फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. डीडीएस संधू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Mon, 10 Feb 2014 12:44 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू के कुलपति लैफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) डॉ. डीडीएस संधु को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 8 फरवरी को पंजाब कामर्स एवं मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के मोहाली कैंपस में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के कुलपति डॉ. फरकवान कुमार ने उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया।

इस अवसर पर चंड़ीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरएस पाहवा, पंजाब कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रधान डॉ. जीएस बतरा, हीरो यूनिवर्सिटी, गुड़गांव के कुलपति डॉ. प्रेम कुमार, श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एजुकेशन विभाग के निदेशक डॉ. डीएस उब्बा और फोर बिजनेस स्कूल, नई दिल्ली के डीन डॉ. एके पूरी मौजूद थे।  
विज्ञापन


उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. संधू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है और उच्च शिक्षा को एक नई दिशा देने का काम किया है। उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए ही उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संधू का कहना है कि किसी भी अवार्ड का मिलना प्रत्येक व्यक्ति के लिए गौरव का विषय होता है। निश्चित रूप से इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद नए जोश व उत्साह के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है ऐसे में उच्च शिक्षा में सुधार के लिए निरंतर बेहतर प्रयास करना युवाओं के सपनों को पूरा करने जैसा है।

भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे बुद्धिजीवियों व युवाओं की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा।

डॉ. डीडीएस संधू इससे पहले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं जिनमें मुख्य रूप से परम विशिष्ट सेवा मेडल 2007, लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड-2013, बाबा बंदा सिंह बहादुर अवार्ड 2013, देवांश मेहता अवार्ड 2010, चौ. रणबीर सिंह हुड्डा मेमोरियल नेशनल अवार्ड 2010-11, भारत शिक्षा रत्न अवार्ड 2010, वैदिक रत्न अवार्ड 2010, इंडियन एक्सिलेंस अवार्ड 2010, बेस्ट एडमिनिस्ट्रेटर आफ द इयर अवार्ड 2010 सहित विभिन्न क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें