फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए करते थे परेशान, विवाहिता ने गटका जहर, मौत

Thu, 07 Nov 2013 05:56 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने जहर गटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने विवाहिता के पिता बांसा निवासी धर्मपाल की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सदर बाजार की रहने वाली मनजीत (36) ने दहेज प्रताड़ना के चलते मंगलवार देर शाम कोई जहरीली वस्तु गटक ली। उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह मनजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सदर बाजार पुलिस ने विवाहिता के पिता धर्मपाल के बयान पर पति दिनेश और सास चंद्रपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि दिनेश मनजीत से अधिक दहेज की मांग करता था।
विज्ञापन


इसके चलते वह पिछले करीब ढाई वर्षों से मनजीत को मायके भी नहीं जाने देता था। इसी वजह से मंगलवार को मनजीत ने जहरीली दवाई निगलकर आत्महत्या कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें