फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नजर न लग जाए किसी की राहों में, चुरा के रख लूं मैं तुझे निगाहों में...

विज्ञापन
विज्ञापन
रफी नाइट में गीतों की प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों ने बांधा समां
विज्ञापन

वॉयस ऑफ इंडिया, नवचेतना मंच और हरियाणा कला परिषद (अंबाला डिवीजन की ओर से आयोजित हुई 23वीं रफी नाइट
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। वॉयस ऑफ इंडिया, नव चेतना मंच और हरियाणा कला परिषद अंबाला डिवीजन की ओर से रफी नाइट का आयोजन किया गया। इसमें रफी के एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों ने समां बांध दिया।

शहर के जाने माने चिकित्सक और वॉइस ऑफ इंडिया के कोर सदस्य डॉ. अभय सूद ने रफी के गीत नजर न लग जाए किसी की राहों में, चुरा के रख लूं मैं तुझे निगाहों में की प्रस्तुति से महफिल में खूब रंग जमाया। वहीं वादियां मेरा दामन.. मनिंदर बब्बू ने प्रस्तुत कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया। यूसुफ ने क्या हुआ तेरा वादा..गॉ कर तालियां बटोरीं। मैं कहीं कवि ना बन जाऊं..गीत को बैंकर आरपी सिंह ने बखूबी पेश किया। सेलिब्रिटी शाहिद रफी ने विशेष रूप से पहुंचकर समा बांधा।वॉयस ऑफ इंडिया ट्रस्ट बोर्ड कोर सदस्य पानीपत आई नेत्र विशेषज्ञ डॉ शालिनी मेहता ने दिल बेक़रार सा है गाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुरुक्षेत्र से पहुंचीं पुष्पा ने गुलाबी आंखें जो तेरी देखी गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड सेलिब्रिटी शाहिद रफी और ऊषा तिमोथी ने जहां सभी को रफी अवॉर्ड से नवाजा। मंच संचालन चंडीगढ़ से पहुंची अमृत कौर व आकाशवाणी उद्घोषक महेश शर्मा ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर रेणु बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, हरियाणा साहित्य अकादमी के वाइस चेयरमैन वीरेंद्र चौहान, नव चेतना मंच के संस्थापक एसपी चौहान, डॉ कृष्ण अरोड़ा निदेशक वॉयस ऑफ इंडिया, सुरेश अरोड़ा, सीमा चौहान, हरविंदर कल्याण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें