फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डॉक्टरों की हड़ताल का नागरिक अस्पताल में रहा मिलाजुला असर

Sat, 30 Dec 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन (एचसीएमएस) के बैनर तले शुक्रवार को नागरिक अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी स्तर पर डॉक्टरों ने हड़ताल की। वहीं हड़ताल की पूर्व सूचना पर सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने नागरिक अस्पताल में कंसलटेंटों सहित सीएचओ को नियुक्त किया। इससे हड़ताल का जिला नागरिक अस्पताल में मिलाजुला असर रहा। वहीं कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं खुली रहने से मरीजों का परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन ने नौ दिसंबर को प्रदेशभर के सभी सरकारी अस्पतालों सहित सीएचसी व पीएचसी की ओपीडी दो घंटे के लिए बंद की थी। उसके बाद एसोसिएशन की राज्य कोर कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद भी सरकार ने न तो एसोसिएशन को वार्ता के लिए बुलाया और न ही मांगों पर काेई अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदेशभर के डॉक्टरों 27 दिसंबर को ओपीडी बंद कर विरोध जताया और शुक्रवार 29 दिसंबर को भी ओपीडी बंद रखी। वहीं कंसलटेंट डॉक्टरों ने नागरिक अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी व पीएचसी पर मोर्चा संभाला। प्रसूति के मामलों में निजी स्त्री रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था की गई। शुक्रवार को कोई भी सिजेरियन प्रसव नहीं हुआ। इसके अतिरिक्त कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज के निदेशक को पत्र लिखकर गंभीर केस आने पर सहयोग करने के लिए पत्र भी लिखा गया था। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 954 मरीजों को देखा गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने मांगों के संबंध में सोमवार को बैठक के लिए बुलाया है। डीजी हेल्थ के साथ बैठक ठीक रही। - डॉ. संदीप अबरोल, जिला प्रधान, एचसीएमएस, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें