फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिन ढलने के साथ छाया कोहरा, रेड अलर्ट

Sat, 30 Dec 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पहाड़ों से चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं से असर हरियाणा में भी दिखने लगा है। कोल्ड वेव शुरू हो गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से दस जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया. जिसमें करनाल का नाम भी शामिल है।

शुक्रवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दोपहर में सूर्य देव के दर्शन होने से लोगों को राहत मिली। वहीं शाम को सुबह से भी ज्यादा घना कोहरा छा गया। इससे दृश्यता भी 15 मीटर तक दर्ज की गई है। अगले 4-5 दिनों के दौरान मुख्य रूप से शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इससे अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन में ठिठुरन बढ़ेगी। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और शाम को तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



कोल्ड वेव के ये होंगे प्रभाव

कोल्ड वेव में हरियाणा में फ्लू जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है, इनमें जुकाम, नाक से खून आना आमतौर पर शुरू हो जाता है। लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से समस्या बढ़ जाती है। यदि शरीर में कंपकंपी बढ़ती है तो यह पहला संकेत है कि शरीर की गर्मी कम हो रही है, शीघ्र ही घर में रूककर आराम करना चाहिए। इसके साथ ही लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने के कारण त्वचा पीली, कठोर और सुन्न हो जाती है, शरीर के खुले अंगों पर काले छाले दिखाई देने लगते हैं, ऐसे में तुरंत चिकित्सकीय परीक्षण लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें