फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर लापरवाही न बरतें डॉक्टर : सीएमओ

Sat, 07 Dec 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। सीएमओ डॉ. लोकवीर सिंह ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल इंद्री का औचक निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ ने अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की गहनता से जांच की।
डॉक्टर्स को निर्देश देते हुए सीएमओ ने कहा कि कोई भी डॉक्टर अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरते। यदि कोई भी डॉक्टर लापरवाही करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गर्भवती महिलाओं को करनाल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू करवा दिया जाएगा। सीएमओ लोकवीर सिंह ने बताया कि काफी समय से अस्पताल में एक्स-रे मशीन नहीं थी। एक्स-रे मशीन की मांग सरकार को भेज दी गई है। अब जल्द ही लोगों को एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। इस दौरान इंद्री अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतबीर सिंह व कुंजपुरा एसएमओ डॉ. संदीप अबरोल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें