फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने दी डा. गुप्ता की चिता को मुखाग्नि, सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
Doctor Rajeev Gupta maurder case - फोटो : Karnal
विज्ञापन
जुंडला गेट स्थित शिवपुरी में रविवार को शाम साढ़े पांच बजे डॉ. राजीव गुप्ता का अंतिम संस्कार किया गया। डॉ. राजीव गुप्ता की चिता को उनके पुत्र डॉ. ध्रुव गुप्ता ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में शामिल हर किसी की आंखों में आंसू थे। सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर लोगों ने नम आंखों से उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार शाम को तीन बदमाशों ने डॉ. राजीव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोपहर बाद डॉ. गुप्ता का पोस्टमार्टम कराया गया और शाम को उनकी शव यात्रा निकली। इससे पहले, सुबह से शहर के सामाजिक व राजनीतिक लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। सभी लोगों ने डॉ. गुप्ता परिवार को ढांढस बंधवाया। शाम चार बजे निवास से शुरू हुई और जुंडला गेट स्थित शिवपुरी पहुंची।
डॉ. राजीव गुप्ता की मौत की सूचना मिलते ही उनकी बेटी रविवार को इंग्लैंड से करनाल पहुंची और अपनी माता के साथ अपने पिता की अंतिम यात्रा में पहुंची। उनके मुख से कोई शब्द नहीं निकल रहा था, सिर्फ आंसू ही निकल रहे थे। शाम साढ़े पांच बजे बेटे ध्रुव ने अपने पिता की चिता को मुखाअग्नि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर करनाल के सांसद संजय भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेणू बाला गुप्ता, चंद्रप्रकाश कथूरिया, थानेसर विधायक सुुभाष सुधा, पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, विधायक कुलदीप शर्मा, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कश्यप, डॉ. अशोक जागलान, डॉ. कमल चराया, डॉ. संदीप चौधरी, समाजसेवी एसपी चौहान सहित शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति व डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें