फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोला छाप डॉक्टर पकड़ा, अंग्रेजी दवाएं बरामद

Sun, 12 Jan 2014 12:08 AM IST
राजौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने किठाना गांव में चल रहे अवैध अस्पताल में छापा मारकर झोलाछाप चिकित्सक को रगेंहाथ पकड़ लिया। चिकित्सक के पास बिना लाइसेंस रखी अंग्रेजी दवाएं भी मिली हैं। सीएमओ डॉक्टर आदित्य गुप्ता के दिशानिर्देश में गठित
विज्ञापन


चिकित्सकों की टीम ने शिकायत पर संज्ञान गांव किठाना में चल रहे अस्पताल में छापामार कर जब तथ्यों की जांच की तो उक्त चिकित्सक के पास से न तो कोई लाइसेंस मिला और न ही चिकित्सक होने का कोई पुख्ता प्रमाण।

टीम में जिला औषधी निरीक्षक राकेश कुमार, राजौंद के प्रवर चिकित्सक डॉ. रजत पंकज, सिविल अस्पताल  कैथल से महिला चिकित्सक डॉ. सुमन ने अस्पताल में रखीं दवाओं के जखीरे की बारीकी से जांच कर दवाओं के नमूने लिए। जिला औषधी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया की उक्त झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें