फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत का आरोपी डॉक्टर काबू

Wed, 16 Oct 2013 10:08 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले डॉक्टर दिनेश दहिया को डीएसपी असंध शामलाल कौशिक ने उनके निवास डॉक्टर एंकलेव से काबू कर लिया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को डॉ. दिनेश को सीजेएम महेश कुमार की कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने डॉ. को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पूर्व इस मामले में दोषी पाए गए डॉ. सुच्चा सिंह व दलाल संजीव तोमर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

तत्कालीन कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के दो डॉक्टरों व उनके दलाल पर आरोप था कि उन्होंने मृतक का पोस्टमार्टम करने के लिए परिजनों से 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


अप्रैल 2013 में असंध के गांव खेड़ी सर्फअली के वृद्ध अजीत सिंह की हत्या हुई थी लेकिन पोस्टमार्टम केे लिए शव मोर्चरी में लाया गया था लेकिन डॉक्टर सुच्चा सिंह, डॉ. दिनेश दहिया व उनके साथी संजीव तोमर ने रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत सेक्टर 14 निवासी जसवंत सिंह ने थाना सिविल लाइन में की थी।

डीएसपी जोगेंद्र राठी ने सुच्चा सिंह व संजीव तोमर को गिरफ्तार कर सीजेएम अमित गर्ग की कोर्ट में पेश किया था, जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मामले के दूसरे आरोपी डॉक्टर दिनेश दहिया की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

मामले की जांच डीएसपी असंध को सौंपी गई थी। मृतक अजीत सिंह के परिजन व जसवंत सिंह का आरोप था कि मृतक अजीत सिंह का पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टरों ने उनसे रुपये की मांग की थी। जिसके चलते पीड़ित पक्ष ने सिविल सर्जन को लिखित शिकायत भी दी थी।

15 दिनों से लापता का नहीं लगा सुराग
इंद्री के गांव गढ़ी गुजरान से 15 दिनों से गायब हुए छह वर्षीय बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस मामले में इंद्री पुलिस अंधेरे में हाथ-पांव मार रही है। बच्चे के परिजन एसपी से भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लग पाया है।

बच्चे के पिता प्रदीप ने बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी लेकिन घरेलू झगडे़ के कारण उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। उन्होंने बताया कि उनके तीन बच्चे है और उनका पालन पोषण वह स्वयं करता था। उसकी पत्नी ने कहीं और शादी कर ली थी।

प्रदीप ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह एक गरीब आदमी है और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता है।

एक अक्तूबर को उसका छह वर्ष का बेटा गुरजंट गांव के राजकीय स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके बेटे को कुछ कार सवार अज्ञात लोग उठाकर ले गए। इंद्री पुलिस को शिकायत दी गई, परंतु पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

व्यापारी पर हमला कर बीस हजार की लूट
असंध के वार्ड 13 के एक व्यापारी से 20 हजार रुपये की राशि लूटने का मामला सामने आया है। दो लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और लोहे की राड से व्यापारी के सिर पर वार कर रुपयों से भरा बैग झपट ले गए।

राड के वार से व्यापारी मौके पर ही बेहोश हो गया। पुलिस ने व्यापारी के पुत्र नवनीत की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वार्ड तेरह निवासी राजेंद्र की करियाने की दुकान है।

वह रुपयों का भरा बैग लेकर अपने आवास पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लुटेरों ने जानलेवा हमला कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फुर्र हो गए। बेहोशी की हालत में राहगीरों ने राजेेंद्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में राजेंद्र को करनाल रेफर कर दिया गया।

छत से गिरकर युवक की जान गई
शहर की इंदिरा कॉलोनी में छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के रूम पार्टनर के बयान पर कार्रवाई की है। अब वीरवार को मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बिहार के सराय बस्ती का रहने वाला 23 वर्षीय राजेश दून वैली रोड पर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पर नौकरी करता था और इंदिरा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। मंगलवार रात राजेश अपने कमरे की छत पर सोया हुआ था कि अचानक आधी रात को नींद से नशे की हालत में होने के कारण संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिरकर घायल हो गया।

पड़ोस के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि राजेश के रूम पार्टनर रामप्रताप के बयान पर कार्रवाई कर दी है।

राजेश नशे की हालत में कमरे पर आया था, जब वह सोने के लिए छत पर जाने लगा तो रामप्रताप ने उसे मना किया कि वहां सोना उचित नही है लेकिन राजेश ने बात नहीं मानी और वह छत पर चला गया। करीब दो बजे राजेश की नींद खुली और वह उठकर छत के किनारे पर खड़ा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया।

बाइक का संतुलन बिगड़ा, महिला की मौत, पुत्र घायल
शहर के नमस्ते चौक के समीप कुत्ते से बाइक टकराने से बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पानीपत के किशनपुरा की रहने वाली 45 वर्षीय शाहिदा मंगलवार को अपने पुत्र आलमगीर के साथ बाइक पर अपने मायके करनाल के रास्ते लखनौती जा रही थी।

नमस्ते चौक के समीप उनकी बाइक के आगे कुत्ता आ गया और बाइक का संतुलन बिगड़ने से शाहिदा व आलमगीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टर ने शाहिदा को मृत घोषित कर दिया। आलमगीर का उपचार ट्रॉमा में चल रहा है।

ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
ड्यूटी से साइकिल पर घर लौट रहे वृद्ध की नमस्ते चौक के समीप ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र संदीप की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रीतम नगर का रहने वाला 65 वर्षीय धर्मपाल इंडस्ट्री ऐरिया की फैक्टरी में कर्मचारी था।

मंगलवार देर शाम धर्मपाल अपनी ड्यूटी देने के बाद साइकिल से घर आ रहा था। नमस्ते चौक के समीप दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। राहगीराें की सहायता से धर्मपाल को उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें