संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में गणित विभाग की ओर से प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में दीपा, सुजाता, मुस्कान ने प्रथम स्थान, कोमल, जोगी, अंजलि ने द्वितीय व रीना, लोकेश, शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान गणित के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव गिरी ने गणित विभाग की ओर से मुख्यातिथि प्रधानाचार्य डॉ. रेखा त्यागी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर डॉ. राजेश घासी, डॉ. शीतल, डॉ. समृति, डॉ. रिंकी, डॉ. गुरप्रीत सहित विभाग के सभी सदस्य मौजूद रहे।