फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन में धोखे से साइन करा नवविवाहिता को दिया तलाक, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शादी करके एक युवती को स्पेन ले जाया गया, जहां कम दहेज लाने को लेकर उससे मारपीट की गई। बाद में धोखे से हस्ताक्षर करा उसे तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव रमाना रमानी निवासी दलजीत कौर ने थाना तरावड़ी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर 2015 में उसकी शादी सिख रीति रिवाज के अनुसार वीरेंद्र निवासी डेरा साधापुर, तहसील देवीगढ़, जिला पटियाला, पंजाब के साथ हुई थी। उसका पति वीरेंद्र सिंह शादी के 14 दिन बाद स्पेन चला गया। जिसके बाद उसकी सास सुरजीत कौर, ससुर करनैल सिंह व सुच्चा सिंह निवासी गांव सांभी नीलोखेड़ी ने उसे कम दहेज लाने को लेकर तंग करना शुरू कर दिया। जब उसने यह बात पति को बताई तो उसने भी परिजनों का ही साथ दिया और कहा कि उसे तो बड़ी गाड़ी चाहिए। इसके बाद उसके सास-ससुर स्पेन चले गए और आरोपी सुच्चा सिंह उसे उसके घर छोड़ आया। उसने अपने पति पर दबाव डाला तो उसने स्पेन का वीजा भेज दिया। इसके बाद वह सितंबर 2017 को स्पेन चली गई, वहां भी उससे मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2019 में उसके सास-ससुर ने उसके पति को भड़काया कि वह उसे तलाक दे दे और उसकी कहीं और शादी करवा देंगे। इसके बाद उसके पति ने उसे तलाक देने का दबाव देना शुरू कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे अस्पताल में दिखाने के बहाने स्पेनिश भाषा में लिखे कुछ कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। जिसके बलबूते आरोपियों ने साजिश के तहत फर्जी तलाक के कागजात तैयार करवा लिए और उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद स्पेन में रहने वाली उसकी बुआ ने चार सितंबर 2022 को उसे भारत भेजा। जब उसके घरवालों ने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कहा कि वे 11 सितंबर को भारत आएंगे और उसे अपने साथ ले जाएंगे, लेकिन 18 सितंबर को आरोपियों ने उसे ले जाने से मना कर दिया और कहा कि उसने उसके बेटे को स्पेन में तलाक दे दिया है। अब वे अपने लड़के की कहीं और शादी करेंगे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पति सहित चार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें