फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के डंक के रडार पर जिलेवासी, 13 दिनों में मिले 76 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। डेंगू के डंक के रडार पर जिलेवासी आए हुए हैं। डेंगू का मच्छर रोजाना सात-आठ लोगों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले 13 दिनों के आंकड़ों पर नजर डाले तो 76 केस सामने आ चुके हैं। वहीं पिछले नौ माह में 65 केस सामने आए थे वहीं अक्तूबर के मात्र 13 दिनों में 76 केस आ चुके हैं। सोमवार को टीमों ने 4672 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से 25 में लार्वा मिला और 20 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। वहीं, सोमवार को जांच किए गए 145 सैंपलों में से आठ केस पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन

उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक 10,91,240 घरों को कवर कर किया हैं। जिनमें से अभी तक 7945 घरों में लार्वा मिला और 3555 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं 4739 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच में अब तक 141 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में घर के आस-पास एवं घर के अंदर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आस-पास होने वाले जल भराव, गमले एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्र एवं घरों की छतों पर रखी अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें। संवाद

-

डेंगू के लक्षण व बचाव -
डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है।, आंखें लाल हो जाती है। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू केसों पर एक नजर

जनवरी में एक, फरवरी में एक, मार्च में शून्य, अप्रैल में एक, मई में एक, जून में दो, जुलाई में चार, अगस्त में 11, सितंबर 44 और अक्तूबर में 76
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें