फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 30 को

Wed, 26 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर को ब्रास गांव में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधान धर्मबीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी। इसमें महिला व पुरुष वर्ग की टीमें भाग लेंगी। विजेता पहली तीन टीमों को प्रमाणपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। गांव ब्रास स्थित शहीद नायक हुशन लाल राणा वाॅलीबाॅल खेल परिसर के उपप्रधान प्रमोद राणा ने बताया कि हमारी अकादमी में खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। अकादमी के वॉलीबॉल कोच चरण सिंह ने बताया कि अकादमी में आसपास के गांवों के खिलाड़ी भी प्रशिक्षण लेने आते हैं। यहां से कुछ दिन पहले हर्ष व भूपेंद्र राणा राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में प्रशांत चौहान पदक प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें