फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। अब शुक्रवार को चुनाव नहीं होगा। आगामी आदेशों तक उप प्रधान अधिवक्ता गोपाल चौहान ही प्रधान पद के सभी कार्य देखेंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता बीएस राठौर की निगरानी में ही आगामी कार्य होंगे। यह फैसला जनरल हाउस की बैठक में लिया गया है। अधिवक्ता जगमाल ने प्रधान संदीप चौधरी के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा में शिकायत देकर आरोप लगाए हुए हैं। इस शिकायत पर बार-बार काउंसिल की ओर से निवर्तमान प्रधान के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई थी। इसके बाद प्रधान संदीप चौधरी हाई कोर्ट चले गए थे वहां उन आदेश पर रोक लगा दी थी।
इसके बाद शिकायतकर्ता जगमाल भी हाई कोर्ट चले गए तो संदीप चौधरी के चुनाव लड़ने पर दोबारा रोक लगाने के आदेश दिए गए। इसके बाद वकीलों की हाउस बैठक हुई। जिसमें बार एसोसिएशन के चुनाव को स्थगित करने का निर्णय लिया गया और उप प्रधान गोपाल चौहान को ही प्रधान के सभी कार्य करने का कार्यभार सौंपा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें