बच्चों को जूते प्रदान करते नारायण सेवा संस्थान के सदस्य। स्वयं
करनाल। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला दहा में बच्चों को गर्म कपड़े और जुराबें वितरित किए। स्कूल के पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा के बच्चों को जर्सी व जुराबें पहनाई गईं। डॉ. सतीश पाराशर ने कहा कि संस्था की ओर से जरुरतमंद बच्चों व व्यक्तियों को गर्म वस्त्र व कंबल वितरित करना, दिव्यांगों के कृत्रिम अंग लगवाने के लिए शिविर लगाना, रक्तदान शिविर, जरूरतमंद दिव्यांगों व गरीब को सहायक उपकरण जैसे ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, कैलिपर व कानों की मशीन नि:शुल्क वितरित की जाती है। संवाद