करनाल। लायंस क्लब सेंट्रल की ओर से सेक्टर-16 के नजदीक झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को जूते, जुराबें और टोपियां वितरित की गईं। क्लब के सेवा प्रकल्प के तहत यह कार्य किया गया। मुख्य अतिथि क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश बत्तरा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि क्लब कई देशों में सामाजिक कार्य कर रहा है। प्रधान मोहन लोधी, सुभाष बंसल, अजय गोयल, मंजीत सिंह, विशाल भुटानी आदि मौजूद रहे। संवाद